धार्मिक आयोजन
धार्मिक आयोजनों से संबंधित कार्यक्रम, परंपराओं और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ना।
आयोजन देखेंसमाज की प्रगति, आपसी सहयोग और सामाजिक चेतना के लिए एक साझा प्रयास।
नेमा दर्पण फाउंडेशन नेमा समाज के सामाजिक उद्देश्यों को लेकर सामाजिक स्वजनों द्वारा स्थापित मध्यप्रदेश शासन के रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी से पंजीकृत संस्था है। संस्था का पंजीयन क्रमांक 04/17/01/22369/21 है।
हमारे बारे में विस्तार से पढ़ेंशिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना और आगे बढ़ाना।
शिक्षा से स्वास्थ्य तक और संस्कृति से सामाजिक जागरूकता तक – हमारा प्रयास समाज के साथ, समाज के लिए।
नेमा समाज के स्वजातीय बंधुओं में शिक्षा का प्रचार-प्रसार, शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन तथा गरीब एवं प्रतिभावान छात्रों को उचित मार्गदर्शन, आर्थिक सहायता एवं प्रोत्साहन देना।
आकस्मिक चिकित्सा के लिए उचित मार्गदर्शन एवं जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
शिक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज एवं कम्प्यूटर शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु कम्प्यूटर सेंटर आदि की स्थापना करना।
सामूहिक विवाह, परिचय सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और जागृति का प्रयास करना।
सामाजिक बंधुओं के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करना।
धार्मिक, साहित्यिक एवं अन्य विषयों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।
साहित्यिक, कला, संगीत एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन तथा प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रोत्साहन करना।
फेसबुक, यूट्यूब और वेबसाइट जैसे सोशल मीडिया माध्यमों से ऑनलाइन आयोजन, सामाजिक चेतना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना।
स्थानीय इकाइयों के माध्यम से युवाओं और महिलाओं में सामाजिक चेतना का संचार करना तथा नेतृत्व विकास के अवसर देना।
वर्ष में एक बार सभी सदस्यों का वार्षिक मिलन समारोह आयोजित करना।
शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं में सहभागिता एवं उनकी जानकारी समाज तक पहुँचाना।
धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से सहभागिता और प्रतिभा को प्रोत्साहन।
धार्मिक आयोजनों से संबंधित कार्यक्रम, परंपराओं और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ना।
आयोजन देखेंहर आयोजन, हर सहभागिता और हर प्रयास समाज को जोड़ने की दिशा में एक कदम है।
नेमा दर्पण फाउंडेशन से जुड़कर सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता दर्ज करें। आपकी भागीदारी समाज के लिए नए अवसर और मजबूत सहयोग का आधार बन सकती है।
सदस्यता पोर्टल पर जाएँसमाज के परिवारों और सदस्यों की जानकारी को एकत्रित करने के इस अभियान में अपना योगदान दें। सही और अद्यतन जानकारी से समाज की बेहतर योजना, सहभागिता और आपसी जुड़ाव को प्रोत्साहन मिलेगा।
जनगणना फॉर्म भरेंआपका सहयोग और सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
हमसे संपर्क करें