नेमा दर्पण फाउंडेशनसंवाद से सशक्त संगठन की ओर ● समाज की एकता, सहयोग और विकास
नेमा दर्पण – सामाजिक गतिविधियों का सशक्त संवाद मंच
सामाजिक एकतासमाज को एक मंच पर जोड़ना
शिक्षा एवं प्रतिभामार्गदर्शन और प्रोत्साहन
सेवा एवं सहयोगस्वास्थ्य और सामाजिक सहायता
संस्कृति एवं संवादप्रतिभाओं को मंच प्रदान करना
हमारी पहचान

नेमा दर्पण फाउंडेशन

समाज की प्रगति, आपसी सहयोग और सामाजिक चेतना के लिए एक साझा प्रयास।

नेमा दर्पण फाउंडेशन नेमा समाज के सामाजिक उद्देश्यों को लेकर सामाजिक स्वजनों द्वारा स्थापित मध्यप्रदेश शासन के रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी से पंजीकृत संस्था है। संस्था का पंजीयन क्रमांक 04/17/01/22369/21 है।

हमारे बारे में विस्तार से पढ़ें
हमारा संकल्प

एक समाज, एक परिवार,
एक सकारात्मक बदलाव

शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना और आगे बढ़ाना।

सहयोग सहभागिता सम्मान
हमारा उद्देश्य

समाज के सर्वांगीण विकास के 11 संकल्प

शिक्षा से स्वास्थ्य तक और संस्कृति से सामाजिक जागरूकता तक – हमारा प्रयास समाज के साथ, समाज के लिए।

01

नेमा समाज के स्वजातीय बंधुओं में शिक्षा का प्रचार-प्रसार, शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन तथा गरीब एवं प्रतिभावान छात्रों को उचित मार्गदर्शन, आर्थिक सहायता एवं प्रोत्साहन देना।

02

आकस्मिक चिकित्सा के लिए उचित मार्गदर्शन एवं जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।

03

शिक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज एवं कम्प्यूटर शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु कम्प्यूटर सेंटर आदि की स्थापना करना।

04

सामूहिक विवाह, परिचय सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और जागृति का प्रयास करना।

05

सामाजिक बंधुओं के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करना।

06

धार्मिक, साहित्यिक एवं अन्य विषयों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।

07

साहित्यिक, कला, संगीत एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन तथा प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रोत्साहन करना।

08

फेसबुक, यूट्यूब और वेबसाइट जैसे सोशल मीडिया माध्यमों से ऑनलाइन आयोजन, सामाजिक चेतना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना।

09

स्थानीय इकाइयों के माध्यम से युवाओं और महिलाओं में सामाजिक चेतना का संचार करना तथा नेतृत्व विकास के अवसर देना।

10

वर्ष में एक बार सभी सदस्यों का वार्षिक मिलन समारोह आयोजित करना।

11

शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं में सहभागिता एवं उनकी जानकारी समाज तक पहुँचाना।

हमारी पहल

हमारी प्रमुख गतिविधियाँ

धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से सहभागिता और प्रतिभा को प्रोत्साहन।

01

धार्मिक आयोजन

धार्मिक आयोजनों से संबंधित कार्यक्रम, परंपराओं और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ना।

आयोजन देखें
03

सांस्कृतिक एवं साहित्यिक

  • काव्यांजलि
  • नेमा दर्पण टॉक शो
  • स्वास्थ्य और आहार
  • मंथन एवं रसोई दर्पण
  • दीपक सीमा की शानदार मिमिक्री
कार्यक्रम देखें
04

सामाजिक आयोजन

  • नेमा दर्पण गीतमाला
  • सामाजिक प्रतिभाएँ और सम्मान
  • कहानी जीत की
सामाजिक पहल देखें
हमारी उपलब्धियाँ

साथ मिलकर
बदलाव की ओर

हर आयोजन, हर सहभागिता और हर प्रयास समाज को जोड़ने की दिशा में एक कदम है।

स्थानीय इकाइयाँसमाज को जोड़ने का माध्यम
विविध आयोजनसामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रतिभा सम्मानप्रतिभाओं को प्रोत्साहन
समाज सेवासहयोग और सहभागिता
हमसे जुड़ें

नेमा दर्पण की सदस्यता लें

नेमा दर्पण फाउंडेशन से जुड़कर सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता दर्ज करें। आपकी भागीदारी समाज के लिए नए अवसर और मजबूत सहयोग का आधार बन सकती है।

सदस्यता पोर्टल पर जाएँ
समाज की जानकारी

नेमा समाज की जनगणना

समाज के परिवारों और सदस्यों की जानकारी को एकत्रित करने के इस अभियान में अपना योगदान दें। सही और अद्यतन जानकारी से समाज की बेहतर योजना, सहभागिता और आपसी जुड़ाव को प्रोत्साहन मिलेगा।

जनगणना फॉर्म भरें
आइए, साथ मिलकर आगे बढ़ें

संवाद से सशक्त संगठन की ओर…

आपका सहयोग और सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

हमसे संपर्क करें