नेमा दर्पण फाउंडेशन एक परिचय
नेमा दर्पण फाउंडेशन नेमा समाज के सामाजिक उद्देश्य को लेकर सामाजिक स्वजनों का म.प्र. शासन के रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी से पंजीकृत एक संस्था है, जिसका पंजीयन क्रमांक 04/17/01/22369/21 है।
नेमा दर्पण फाउंडेशन के उद्देश्य
- नेमा समाज के स्वजातीय बंधुओं में शिक्षा का प्रचार-प्रसार, शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन, गरीब एवं प्रतिभावान छात्रों को उचित मार्गदर्शन, आर्थिक सहायता एवं प्रोत्साहन करना।
- आकस्मिक चिकित्सा के लिए उचित मार्गदर्शन एवं जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता।
- शिक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज एवं कंप्यूटर शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु कंप्यूटर सेंटर आदि की स्थापना।
- सामाजिक कार्य जैसे सामूहिक विवाह, परिचय सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और जागृति का प्रयास।
- सामाजिक बंधुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना।
- सामाजिक क्षेत्र में धार्मिक, साहित्यिक एवं अन्य विषयों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन।
- साहित्यिक, कला, संगीत एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन एवं प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रोत्साहन।
- नेमा दर्पण सोशल मीडिया, फेसबुक, यूट्यूब, वेबसाइट आदि के माध्यम से समाज में ऑनलाइन आयोजन एवं सामाजिक चेतना के साथ-साथ प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना।
- स्थानीय इकाइयों के माध्यम से युवाओं और महिलाओं में सामाजिक चेतना का संचार करना और सामाजिक गतिविधियों में जोड़कर नेतृत्व का विकास करना।
- वर्ष में 1 बार सभी सदस्यों का वार्षिक मिलन समारोह आयोजित करना।
- शासन के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं में सहभागिता एवं जानकारी।