नेमा दर्पण – सामाजिक गतिविधियों का सशक्त संवाद मंचसंवाद से सशक्त संगठन की ओर
शुभकामना संदेश

समाज के गणमान्य व्यक्तियों के विचार

नेमा दर्पण की पहल के लिए प्राप्त शुभकामनाएँ और प्रेरक संदेश

प्रेरणा के शब्द

आपका विश्वास, हमारी प्रेरणा

नेमा दर्पण की सामाजिक, सांस्कृतिक और संवादात्मक गतिविधियों को समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सराहा और शुभकामनाएँ दीं। उनके संदेश हमारे लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों हैं।

आज के युग में आधुनिक साधनों का उपयोग जानकारी के आदान-प्रदान तथा निरंतर संवाद के लिए इस प्रकार की वेबसाइट का निर्माण सामयिक और उपयोगी है। इससे समाज लाभान्वित होगा, यह विश्वास करता हूँ।

श्री उमाशंकर गुप्ता

श्री उमाशंकर गुप्ता

प्रदेश अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन म.प्र. एवं पूर्व केबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल

नेमा दर्पण समाज को प्रतिबिंबित कर रहा है। विविध सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय प्रवृत्तियों को प्रोत्साहित कर समाज की एकता, प्रगतिशीलता और प्रतिभाओं को उजागर करने में इसका योगदान महत्वपूर्ण है।

श्री रमेश शेठ

श्री रमेश शेठ

अध्यक्ष, अखिल भारतीय दशा नेमा वणिक समाज

नेमा समाज में सामाजिक चेतना और सक्रियता के लिए नेमा दर्पण संवाद माध्यम के रूप में सक्रिय है। वेबसाइट के लोकार्पण के अवसर पर समाज के सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

श्री विजय झांझरी

श्री विजय झांझरी

प्रदेश महामंत्री, वैश्य महासम्मेलन म.प्र.

नेमा दर्पण ने रामायण क्विज, डांस, गायन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक चेतना जागरण तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। वेबसाइट समाज के इतिहास, विभूतियों और आपसी संवाद के लिए उपयोगी माध्यम बनेगी।

डॉ. पुरुषोत्तम नेमा

डॉ. पुरुषोत्तम नेमा

अखिल भारतीय श्री दशा नेमा वणिक समाज

नेमा दर्पण सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक चेतना के विकास के प्रति संकल्पित है। यह पहल समाज को नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने में प्रेरक बने, यही शुभकामना है।

श्री हरेराम जी नेमा समीप

श्री हरेराम जी नेमा समीप

नेमा दर्पण परिवार के शुभचिंतक

नेमा दर्पण ने समाज के बंधुओं को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। वेबसाइट के माध्यम से यह संवाद और सामाजिक जुड़ाव और मजबूत होगा।

श्री राकेश नेमा

श्री राकेश नेमा

अध्यक्ष, नेमा युवक संघ, जबलपुर

नेमा दर्पण के माध्यम से वर्षभर सामाजिक, धार्मिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला चलती रहती है। इससे समाज की प्रतिभाओं को निखारने और सदस्यों को जोड़ने का अवसर मिलता है।

श्री सुनील नेमा

श्री सुनील नेमा

अध्यक्ष, मध्य प्रदेश नेमा समाज महाकौशल, जबलपुर

इंटरनेट के इस नए सूचना एवं तकनीकी परिवेश से नेमा समाज नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। वेबसाइट के माध्यम से समाज के बंधुओं को दीर्घकालीन लाभ होगा।

श्री राकेश नेमा

श्री राकेश नेमा

नेमा समाज, भोपाल

संदेशों को पुरानी वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है।